गुकेश और एरिगेसी ने चेन्नई जीएम शतरंज टूर्नामेंट में ड्रा खेला

गुकेश और एरिगेसी ने चेन्नई जीएम शतरंज टूर्नामेंट में ड्रा खेला

गुकेश और एरिगेसी ने चेन्नई जीएम शतरंज टूर्नामेंट में ड्रा खेला
Modified Date: December 16, 2023 / 10:00 pm IST
Published Date: December 16, 2023 10:00 pm IST

चेन्नई, 16 दिसंबर (भाषा) स्थानीय स्टार डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी ने शनिवार को यहां चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज चैम्पियनशिप 2023 के दूसरे दौर में अंक बांटे।

अनुभवी भारतीय जीएम पी हरिकृष्णा ने सर्बिया के एलेक्जैंडर प्रेदके से ड्रा खेलकर अपने कुल 1.5 अंक कर दिये।

अमेरिका के जीएम लेवोन अरोनियन ने दूसरे दौर की बाजी में ईरान के जीएम परहम माघसूडलू से अंक बांटे।

सफेद मोहरों से खेल रहे गुकेश ने हमवतन एरिगेसी से ड्रा खेला।

ये दोनों युवा भारतीय यहां अच्छे प्रदर्शन से अगले साल कैंडीडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाने का मौका मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में