मप्र को हराकर हरियाणा पुरूष हॉकी क्वार्टर फाइनल में

Ads

मप्र को हराकर हरियाणा पुरूष हॉकी क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - December 17, 2021 / 12:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

पुणे, 17 दिसंबर ( भाषा ) हरियाणा ने मध्यप्रदेश को 5 . 1 से हराकर शुक्रवार को हॉकी इंडिया सीनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

हरियाणा के लिये संजय ने 24वें और 39वें मिनट में गोल किया जबकि जोगिंदर ने 20वें, बॉबी सिंह ने 35वें और दीपक ने 38वें मिनट में गोल दागे ।

मध्यप्रदेश के लिये एकमात्र गोल 37वें मिनट में अमीन खान ने दागा ।

इससे पहले बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र अंतिम आठ में पहुंच चुके हैं ।

भाषा मोना

मोना