हिताशी ने डब्ल्यूपीजीटी के तीसरे चरण को जीतकर 22 महीने के खिताबी सूखे को खत्म किया

Ads

हिताशी ने डब्ल्यूपीजीटी के तीसरे चरण को जीतकर 22 महीने के खिताबी सूखे को खत्म किया

  •  
  • Publish Date - February 2, 2024 / 07:00 PM IST,
    Updated On - February 2, 2024 / 07:00 PM IST

कोलकाता, दो फरवरी (भाषा) शानदार लय में चल रही हिताशी बख्शी ने एक अंडर 69 के कार्ड के साथ शुक्रवार को हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के तीसरे चारण को जीतकर 22 महीने के खिताबी सूखे को खत्म किया।

हिताशी ने 2022 में तीन खिताब जीते थे लेकिन 2023 में वह एक भी सफलता हासिल नहीं कर सकी। वह हालांकि इस दौरान काफी समय तक चोटिल भी थी।

उन्होंने अंतिम दौर में दो बर्डी के मुकाबले एक बोगी की जिससे उनका कुल स्कोर दो अंडर 208 रहा।

हिताशी के अलावा केवल जैस्मिन शेखर ही इस दौर में 69 का कार्ड खेल सकी। वह कुल दो ओवर 212 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही।

अनन्या गर्ग तीसरे जबकि रिद्धिमा दिलावड़ी चौथे स्थान पर रही।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता