गोल्ड कोस्ट, 20 मार्च (भाषा) हिताशी बख्शी ने आस्ट्रेलियाई डब्ल्यूपीजीए गोल्फ चैम्पियनशिप के दूसरे दिन तीन अंडर 68 के स्कोर के साथ संयुक्त आठवां स्थान हासिल कर लिया ।
दीक्षा डागर एक ओवर 72 के स्कोर के साथ संयुक्त 16वें स्थान पर है ।
भारत की प्रणवी उर्स भी संयुक्त 60वें स्थान पर है जबकि वाणी कपूर एक शॉट से कट में प्रवेश से चूक गई ।
भाषा मोना पंत
पंत