हांगकांग ने बनाए चार विकेट पर 149 रन
हांगकांग ने बनाए चार विकेट पर 149 रन
दुबई, 15 सितंबर (भाषा) हांगकांग ने निजाकत खान (नाबाद 52 रन) के अर्धशतक से सोमवार को यहां एशिया कप ग्रुप बी लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट पर 149 रन बनाए।
हांगकांग के लिए अंशुमन रथ ने 48 रन और जीशान अली ने 23 रन का योगदान दिया।
श्रीलंका के लिए दुश्मंता चमीरा ने दो जबकि वानिंदु हसारंगा और कप्तान चरिथ असालंका ने एक एक विकेट झटका।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


