ऑस्ट्रेलिया ओपन में उप विजेता रहे एचएस प्रणय

Ads

ऑस्ट्रेलिया ओपन में उप विजेता रहे एचएस प्रणय

  •  
  • Publish Date - August 6, 2023 / 02:21 PM IST,
    Updated On - August 6, 2023 / 02:21 PM IST

सिडनी, छह अगस्त (भाषा) भारत के एचएस प्रणय को रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में चीन के वेंग होंग यांग से तीन गेम तक चले रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा।

केरल के रहने वाले 31 वर्षीय प्रणय ने पहला गेम गंवाने के बाद अच्छी वापसी की लेकिन निर्णायक गेम में वह पांच अंक की बढ़त का फायदा नहीं उठा पाए और विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी वेंग से 9-21, 23-21, 20-22 से हार गए।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच इससे पहले केवल एक मुकाबला हुआ था। प्रणय ने उस मैच में तीन गेम में जीत दर्ज करके मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीता था।

भाषा

पंत

पंत