आई लीग : आइजोल एफसी ने इंडियन एरोज को हराया

Ads

आई लीग : आइजोल एफसी ने इंडियन एरोज को हराया

  •  
  • Publish Date - April 28, 2022 / 08:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

नैहाटी, 28 अप्रैल ( भाषा ) स्थानापन्न खिलाड़ी डेविड जेट के गोल की मदद से आइजोल एफसी ने आई लीग फुटबाल में बृहस्पतिवार को इंडियन एरोज को 2 . 1 से हरा दिया ।

एरोज ने पहले हाफ में टाइसन सिंह के गोल के दम पर बढत बना ली । इसके तीन मिनट बाद ही हालांकि आइजोल के लिये डिका ने बराबरी का गोल दागा ।

मैदान पर उतरने के दस मिनट के बाद ही जेट ने अपनी छाप छोड़ी और हेडर पर निर्णायक गोल दाग दिया ।

भाषा मोना पंत

पंत