इब्राहिमोविच कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए

Ads

इब्राहिमोविच कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए

  •  
  • Publish Date - September 24, 2020 / 04:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

मिलान, 24 सितंबर (एपी) इटली की दिग्गज फुटबॉल टीम एसी मिलान ने गुरुवार को स्टार खिलाड़ी ज्लाटन इब्राहिमोविच के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि की।

एक दिन पहले डिफेंडर लियो डुआर्ते के परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिलान के खिलाड़ियों का बुधवार को दोबारा परीक्षण किया गया।

मिलान ने कहा, ‘‘आज रात बोडो ग्लिम्ट के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पूर्व हुए दूसरे दौर के परीक्षण में ज्लाटन इब्राहिमोविच को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।’’

क्लब ने कहा, ‘‘क्लब ने संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और खिलाड़ी को घर में पृथकवास में रखा गया है। टीम के अन्य सदस्य और स्टाफ के सदस्य नेगेटिव पाए गए हैं।’’

इब्राहिमोविच नार्वे की टीम के खिलाफ यूरोपा लीग मैच के अलावा रविवार को क्रोटोन के खिलाफ होने वाले सिरी ए मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

एपी सुधीर पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार