मुंबई, 17 मार्च (भाषा) मुंबई की इनारा मेहता लुथरिया ने यहां एफईआई विश्व ड्रेसेज चैलेंज में देश में शीर्ष रैंकिंग हासिल की है जिसमें एफआईआई क्षेत्र नौ में शीर्ष स्थान के अलावा दुनिया भर में छठा स्थान शामिल है।
एमेच्योर राइडर्स क्लब की राइडर 15 साल की इनारा युवा वर्ग (12–16 साल) में अपने घोड़े ‘दाशा डीलक्स’ के साथ 69.857 प्रतिशत का शानदार स्कोर हासिल किया और डब्ल्यूडीसी में देश में शीर्ष रैंकिंग हासिल की।
एफईआई क्षेत्र नौ में भारत, सिंगापुर, फिलिपींस, न्यूजीलैंड, हांगकांग और चीन शामिल हैं।
वह उस टीम का हिस्सा थीं जिसे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। टीम में गौरव पुंडीर, मिराया आर दादाभोय और समन्ना एवेरा भी शामिल थीं।
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। एफईआई क्षेत्र नौ में नंबर एक स्थान हासिल किया और दुनिया भर में सातवें नंबर पर रही।’’
डब्ल्यूडीसी दुनिया भर में ड्रेसेज स्पर्धा को बढ़ावा देने की एक पहल है।
इस प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय जज पूरे साल प्रतिभागी देशों का दौरा कर राइडर्स का मूल्यांकन करते हैं।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द