IND Vs NZ T20 World Cup Final Live: टीम इंडिया की पारी हुई खत्म, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रनों का लक्ष्य
IND Vs NZ T20 World Cup Final Live: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल खेला जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ़ाइनल मुकाबला
IND Vs NZ T20 World Cup Final Live/Image Credit: IBC24.in
- नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।
- हले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 255 रन बनाए।
IND Vs NZ T20 World Cup Final Live: अहमदाबाद: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। (IND Vs NZ T20 World Cup Final Live) टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 52 रन, ईशान किशन ने 54 रन, हार्दिक पांड्या ने 18 रन और शिवम दुबे ने 26 रनों की तूफानी पारी खेली है।
इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया
आपकी जानकारी के लिए टीम इंडिया इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीतना चाहेगी भारत अब तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बन चुका है। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के सामने अच्छा नहीं है।
भारत की प्लेइंग इलेवन-
IND Vs NZ T20 World Cup Final Live: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन-
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
इन्हे भी पढ़ें:-
- Rapido Rider Viral Video : महिलाओं के शारीरिक संपर्क से बचने के लिए राइडर ने निकाला अनोखा जुगाड़, ऐसे देता है राइड, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
- Bhind News: घर में पढ़ाई कर रही थी 10वीं की छात्रा, अचानक हुआ कुछ ऐसा, हालत देख परिजनों के भी उड़े होश
- Surat Viral News : पूजा के बाद नहर में बहा दी थैली, थोड़ी देर बाद याद आई ऐसी चीज़ कि उड़ गए परिवार के होश, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

Facebook


