भारत के चाय तक चार विकेट पर 111 रन, 56 रन की बढ़त हासिल की

Ads

भारत के चाय तक चार विकेट पर 111 रन, 56 रन की बढ़त हासिल की

  •  
  • Publish Date - January 3, 2024 / 06:21 PM IST,
    Updated On - January 3, 2024 / 06:21 PM IST

केपटाउन, तीन दिसंबर ( भाषा ) दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 रन पर समेटने के बाद भारत ने बुधवार को यहां दूसरे और आखिरी टेस्ट के शुरूआती दिन चाय तक चार विकेट पर 111 रन बनाकर 56 रन की बढ़त हासिल की।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 39 रन और शुभमन गिल ने 36 रन बनाये।

विराट कोहली 20 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि केएल राहुल ने अभी खाता नहीं खोला है।

भारत ने सुबह मोहम्मद सिराज के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को लंच तक 55 रन पर समेट दिया था।

भाषा नमिता पंत

पंत