भारत के दो विकेट पर 119 रन

भारत के दो विकेट पर 119 रन

भारत के दो विकेट पर 119 रन
Modified Date: March 5, 2026 / 07:54 pm IST
Published Date: March 5, 2026 7:54 pm IST

मुंबई, पांच मार्च (भाषा) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 119 रन बनाए।

सैमसन (नाबाद 67) और इशान किशन (39) ने दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे एक रन बनाकर सैमसन का साथ निभा रहे हैं।

सैमसन ने बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन पर छक्के के साथ सिर्फ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने संजू सैमसन की तूफानी पारी से पावर प्ले में एक विकेट पर 67 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की।

सैमसन ने जोफ्रा आर्चर की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ तेवर दिखाए लेकिन इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में मिड ऑन पर कप्तान हैरी ब्रूक ने उनका आसान कैच छोड़ दिया।

अभिषेक शर्मा (09) ने भी स्पिनर विल जैक्स पर दो चौके मारे लेकिन फिर उनकी गेंद को हवा में लहराकर डीप मिडविकेट पर फिल सॉल्ट को आसान कैच दे बैठे।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में