भारत के चाय तक तीन विकेट पर 225 रन

Ads

भारत के चाय तक तीन विकेट पर 225 रन

  •  
  • Publish Date - February 2, 2024 / 02:36 PM IST,
    Updated On - February 2, 2024 / 02:36 PM IST

विशाखापत्तनम, दो फरवरी (भाषा) सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाबाद 125 रन की मदद से भारत ने शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन चाय तक तीन विकेट गंवाकर 225 रन बना लिये।

हैदराबाद में 80 रन की पारी खेलने वाले जायसवाल ने 185 रन की अपनी नाबाद पारी में अभी तक 14 चौके और तीन छक्के लगा लिये हैं।

इस युवा बल्लेबाज ने श्रेयस अय्यर (27) के साथ 90 रन की भागीदारी निभायी।

पदार्पण कर रहे रजत पाटीदार 25 रन बनाकर दूसरे छोर पर जायसवाल का साथ निभा रहे हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना