भारत के चाय तक पांच विकेट पर 309 रन

Ads

भारत के चाय तक पांच विकेट पर 309 रन

  •  
  • Publish Date - January 26, 2024 / 02:19 PM IST,
    Updated On - January 26, 2024 / 02:19 PM IST

हैदराबाद, 26 जनवरी (भाषा) भारत ने केएल राहुल की 86 रन की अर्धशतकीय पारी से शुक्रवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक पहली पारी में पांच विकेट पर 309 रन बनाकर 63 रन की बढ़त हासिल की।

सुबह एक विकेट पर 119 रन से खेलने उतरी भारतीय टीम ने पहले और दूसरे सत्र में दो दो विकेट गंवाये।

रविंद्र जडेजा 45 और श्रीकर भरत नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड की पहली पारी पहले दिन 246 रन पर सिमट गयी थी।

इंग्लैंड के लिए टॉम हार्टले ने दो विकेट झटके।

भाषा नमिता

नमिता