भारत ने अंतरराष्ट्रीय पोलो कप में अर्जेन्टीना को हराया

Ads

भारत ने अंतरराष्ट्रीय पोलो कप में अर्जेन्टीना को हराया

  •  
  • Publish Date - October 26, 2025 / 04:23 PM IST,
    Updated On - October 26, 2025 / 04:23 PM IST

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) मेजबान भारत ने रविवार को यहां जयपुर पोलो ग्राउंड में कोग्नीवेरा अंतरराष्ट्रीय पोलो कप में अर्जेन्टीना को करीबी मुकाबले में 10-9 से हरा दिया।

भारत के लिए जयपुर के सवाई पद्मनाभ सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस करीबी मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय पोलो मैच का जुनून, ताकत और साझेदारी सब कुछ देखने को मिला।

भारतीय कप्तान सिमरन सिंह शेरगिल ने कहा, ‘‘अर्जेन्टीना के खिलाफ जीतना हमारे लिए शानदार लम्हा है। सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और प्रशंसकों की ऊर्जा ने हमें और अधिक उत्साहित किया। यह भारतीय पोलो के लिए गौरव का दिन है।’’

भाषा सुधीर पंत

पंत