एफआईएच पुरूष प्रो लीग के पहले मैच में बेल्जियम से हारी भारतीय टीम

Ads

एफआईएच पुरूष प्रो लीग के पहले मैच में बेल्जियम से हारी भारतीय टीम

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 09:57 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 09:57 PM IST

राउरकेला, 11 फरवरी (भाषा) आखिरी क्वार्टर में दो गोल गंवाने से भारत को एफआईएच पुरूष प्रो लीग 2025 . 26 के राउरकेला चरण में पहले मैच में बुधवार को बेल्जियम ने 3 . 1 से हराया ।

बेल्जियम के लिये नेल्सन ओनाना (23वां मिनट), थॉमस क्रोल्स (53वां ) और अर्नो वान डेसेल (57वां) ने गोल किये जबकि भारत के लिये एकमात्र गोल शिलानंद लाकड़ा (29वां) ने दागा ।

हाफटाइम और तीसरे क्वार्टर के अंत तक स्कोर 1 . 1 से हराकर था लेकिन बेल्जियम ने आखिरी 15 मिनट में दो गोल कर दिये ।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने डिफेंस में कोई गलती नहीं की । बेल्जियम को चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अलेक्जेंडर हेंडरिक्स की ड्रैग फ्लिक को भारत के पहले रशर विवेक सागर प्रसाद ने बचाया ।

भारत को चार मिनट बाद मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया ।

बेल्जियम ने गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी लेकिन भारत ने अधिक जवाबी हमले किये । बेल्जियम को 14वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टॉम बून का शॉट बाहर से निकल गया ।

दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया जिस पर हेंडरिक्स का शॉट भारतीय गोलकीपर पवन ने शानदार तरीके से बचाया ।

इसके कुछ मिनट बाद पवन ने एक और गोल बचाया ।

बेल्जियम के लिये पहला गोल 23वें मिनट में क्रोल्स के पास पर ओनाना ने किया । भारत ने जवाबी हमले में 29वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बनाया जिस पर लाकड़ा ने गोल किया ।

तीसरे क्वार्टर तक स्कोर बराबर था लेकिन आखिरी क्वार्टर में क्रोल्स और डेसेल के गोल के दम पर बेल्जियम ने जीत दर्ज की ।

भाषा मोना नमिता

नमिता