गॉल, 16 अगस्त (भाषा) भारत ने रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के बारिश से प्रभावित दूसरे दिन चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 364 रन बना लिए।
लगातार हो रही बारिश के कारण मैच का खेल स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे शुरू हो सका।
टीम ने इस सत्र में शतकवीर देवदत्त पडिक्कल, लोकेश राहुल और ऋषभ पंत के विकेट गंवाये।
भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 288 रन से की थी। शानदार बल्लेबाजी कर रहे पडिक्कल प्रभात जयसूर्या ने स्टंप आउट किया। पडिक्कल ने 230 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रन बनाए।
राहुल भी अपना शतक पूरा नहीं कर सके और 82 रन बनाकर आउट हो गए। बीते दिन के दूसरे नाबाद बल्लेबाज ऋषभ पंत की पारी 39 रन पर समाप्त हुई।
चाय के समय ध्रुव जुरेल 19 और रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
भाषा आनन्द पंत
पंत