भारत के तीसरे दिन चाय के विश्राम तक दो विकेट पर 188 रन

Ads

भारत के तीसरे दिन चाय के विश्राम तक दो विकेट पर 188 रन

  •  
  • Publish Date - March 11, 2023 / 02:24 PM IST,
    Updated On - March 11, 2023 / 02:24 PM IST

अहमदाबाद, 11 मार्च (भाषा) भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 188 रन बनाए।

भारत इस तरह से अभी ऑस्ट्रेलिया से 292 रन पीछे है।

भारत ने पहले सत्र में कप्तान रोहित शर्मा (35) का विकेट गंवाया जिन्हें मैथ्यू कुहेनमन ने आउट किया। भारत ने दूसरे सत्र में चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवाया। उन्होंने टॉड मरफी की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले 42 रन बनाए।

चाय के विश्राम के समय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 103 रन पर खेल रहे थे जबकि विराट कोहली को अभी अपना खाता खोलना है।

भाषा

पंत

पंत