भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाये
भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाये
लंदन, 13 अगस्त (भाषा) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां अपनी पहली पारी में 364 रन बनाये।
भारतीय पारी का आकर्षण सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का शतक रहा। उन्होंने 250 गेंदों पर 129 रन बनाये जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल है।
उनके अलावा रोहित शर्मा ने 83, कप्तान विराट कोहली ने 42, रविंद्र जडेजा ने 40 और ऋषभ पंत ने 37 रन का योगदान दिया। भारत के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंचे।
इंग्लैंड की तरफ से स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 62 रन देकर पांच विकेट लिये। उनके अलावा ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड ने दो-दो तथा मोईन अली ने एक विकेट लिया।
भाषा
पंत नमिता
नमिता

Facebook


