India Squad for Afghanistan Series: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन स्टार प्लेयर्स को मिली जगह, ये दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर

Ads

India Squad for Afghanistan Series: अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 04:45 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 04:50 PM IST

India Squad for Afghanistan Series/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।
  • टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान हो चूका है।
  • दोनों ही सीरीज से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

India Squad for Afghanistan Series: नई दिल्ली: टीम इंडिया आने वाले दिनों में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इन दोनों सीरीज में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। (India Squad for Afghanistan Series) वहीं ऋषभ पंत को भी टेस्ट टीम के उपकप्तान के पद से हटा दिया गया है। पंत की जगह अब केएल राहुल को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वनडे टीम ईशान किशन की वापसी हुई है। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया गया है।

टेस्ट के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, डीडीपी, डब्ल्यू सुंदर, एम सिराज, के यादव, एम सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे (India Squad for Afghanistan Series) 

वनडे के लिए भारतीय टीम

India Squad for Afghanistan Series: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, एनकेआर, डब्ल्यू सुंदर, के यादव, पी कृष्णा, पी यादव, जी बराड़, हर्ष दुबे (India Squad for Afghanistan Series) 

कब से शुरू होगी सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मैच खेला जाएगा और यह मैच 6 जून से शुरू होगा। वहीं इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-