भारत 119 खिलाड़ियों सहित तोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा

Ads

भारत 119 खिलाड़ियों सहित तोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा

  •  
  • Publish Date - July 13, 2021 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने मंगलवार को कहा कि भारत 119 खिलाड़ियों सहित तोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा।

ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातचीत के दौरान बत्रा ने बताया कि 119 खिलाड़ियों में से 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी हैं।

यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ तोक्यो जाने वाला पहला दल 17 जुलाई को यहां से रवाना होगा। इसमें कुल 90 एथलीट और अधिकारी होंगे।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर