कंगारू गेंदबाजों के आगे टीम इंडिया का सरेंडर, भारत अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट, कोई भी बल्लेबाज नहीं छू पाया दहाई का आंकड़ा

कंगारू गेंदबाजों के आगे टीम इंडिया का सरेंडर, भारत अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट, कोई भी बल्लेबाज नहीं छू पाया दहाई का आंकड़ा

कंगारू गेंदबाजों के आगे टीम इंडिया का सरेंडर, भारत अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट, कोई भी बल्लेबाज नहीं छू पाया दहाई का आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: December 19, 2020 5:48 am IST

एडीलेड, 19 दिसंबर (भाषा) । भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूधिया रोशनी में खेले जा रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की अपनी दूसरी पारी में मात्र 36 रन बनाए जो उसका टेस्ट क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर है।

भारतीय टीम ने जब नौ विकेट पर 36 रन बनाये थे तब मोहम्मद शमी को चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी। भारत ने इस तरह से ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिये 90 रन का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें- 4 जनवरी से खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर, बिहार सरकार ने जार..

इससे पहले भारत का न्यूनतम स्कोर 42 रन था जो उसने इंग्लैंड के खिलाफ 1974 में लार्ड्स में बनाया था। यह टेस्ट क्रिकेट में पांचवां न्यूनतम स्कोर है। रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम पर है जिसने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ आकलैंड में 26 रन बनाये थे।

ये भी पढ़ें- 10 जनपथ में कांग्रेस की शनिवार को अहम बैठक, सोनिया ने नाराज नेताओं …

भारत का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने पांच और पैट कमिन्स ने चार विकेट लिये। दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली (4) समेत कोई भी बैट्समैन 10 रन नहीं बना सका। चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 5 और पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए।

दोनों टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शाॅ, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (विकेटकीपर और कप्तान), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड।


लेखक के बारे में