फिर होगा भारत-पाकिस्तान मैच, चैंपियंस ट्रॉफी का हिसाब बराबर करने का मौका

Ads

फिर होगा भारत-पाकिस्तान मैच, चैंपियंस ट्रॉफी का हिसाब बराबर करने का मौका

  •  
  • Publish Date - June 28, 2017 / 05:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

 

 

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पढ़ा था लेकिन अब अगले महीने के 2 तारीख यानी 2 जुलाई को भारत के पास पाकिस्तान को पटखनी देने का मौका होगा। जी हां दोनों ही टीमें इंग्लैंड के ही मैदान में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। बस अंतर इतना होगा कि इस बार मुकाबला भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाला है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 जुलाई को मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से डर्बी के काउंटी ग्राउंड पर होगा। टीम इंडिया की नजरें हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में पुरुष टीम को पाक टीम के हाथों मिली करारी हार का बदला लेने पर भी रहेगी।