नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के खिलाड़ी नवनीत सिंह ने हाल ही में संपन्न एशियाई लॉन बाउल्स चैंपियनशिप में पुरुष पेयर्स और पुरुष फोर्स (चार खिलाड़ी) स्पर्धाओं में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की।
दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम में छह से 12 अप्रैल तक आयोजित टूर्नामेंट में भारत ने पुरुष पेयर्स के फाइनल में हांगकांग को 17-15 से और पुरुष फोर्स के फाइनल में मलेशिया को 19-6 से हराया।
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत ने पुरुषों की समग्र चैंपियन ट्रॉफी, समग्र टीम ट्रॉफी और चैलेंज ट्रॉफी जीती।
भाषा पंत
पंत