भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, आगामी मैचों में सुधार करेंगे

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, आगामी मैचों में सुधार करेंगे

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, आगामी मैचों में सुधार करेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: February 9, 2022 6:30 pm IST

क्वींसटाउन, नौ फरवरी (भाषा) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 में 18 रन से मिली हार के बाद कहा कि इस मैच से काफी कुछ सीखा जिससे आगामी मैचों में सुधार करेंगे।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘‘जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो मैच में थे लेकिन दुर्भाग्य से हमारे लिये अंत के कुछ ओवर अच्छे नहीं रहे। बल्लेबाजी में भी हम कोई भागीदारी नहीं बना सके लेकिन हमने इस मैच से काफी सीख ली है और उम्मीद करते हैं कि हम आगामी मैचों में सुधार करेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम एक स्थल पर खेल रहे हैं तो काफी कुछ सीख सकते हैं। एक ही स्थल पर खेलने से निश्चित रूप से हमें मदद मिलेगी। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में