तलवारबाजी में महिला साबरे टीम की हार के साथ भारत का अभियान समाप्त

तलवारबाजी में महिला साबरे टीम की हार के साथ भारत का अभियान समाप्त

तलवारबाजी में महिला साबरे टीम की हार के साथ भारत का अभियान समाप्त
Modified Date: September 27, 2026 / 01:04 pm IST
Published Date: September 27, 2026 1:04 pm IST

नागोया, 27 सितंबर (भाषा) एशियाई खेलों की तलवारबाजी स्पर्धा में भारत का अभियान रविवार को महिला साबरे टीम की उजबेकिस्तान के हाथों क्वार्टर फाइनल में हार के साथ समाप्त हो गया।

सी ए भवानी देवी, श्रेया गुप्ता और जेफरलिन सिमला को उजबेक टीम ने 45 . 35 से हराया ।

भारत ने इससे पहले अंतिम 16 में इंडोनेशिया को 45 . 23 से हराया था लेकिन उजबेकिस्तान की मजबूत टीम के खिलाफ लय कायम नहीं रख सके ।

तलवारबाजी में भारत का कोई भी खिलाड़ी पदक दौर तक नहीं पहुंच सका ।

भारत की 20 सदस्यीय टीम ने एशियाई खेलों की तलवारबाजी स्पर्धा में हिस्सा लिया था ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में