बिहार में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान 9 फर्जी अभ्यर्थी हिरासत में लिए गए

Ads

बिहार में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान 9 फर्जी अभ्यर्थी हिरासत में लिए गए

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 10:53 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 10:53 PM IST

पटना, 21 जून (भाषा) बिहार के लखीसराय जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) पुनर्परीक्षा के दौरान रविवार को अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रेरणा कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों पर पंजीकृत अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में शामिल होने का संदेह है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ नीट-यूजी अभ्यर्थियों के बदले परीक्षा देने के संदेह में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। संबंधित परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों से लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है।’’

एसपी ने बताया कि पुलिस इस कथित गिरोह से जुड़े 10 से 12 अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जिनमें बायोमेट्रिक ऑपरेटर और बिचौलिए भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों का विवरण फिलहाल साझा नहीं किया जा सकता और प्रारंभिक पूछताछ पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी।

अधिकारियों के अनुसार, बिहार में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आयोजित की गई।

भाषा रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश