डच जूनियर इंटरनेशनल में भारत की सकारात्मक शुरुआत
डच जूनियर इंटरनेशनल में भारत की सकारात्मक शुरुआत
हार्लेम (नीदरलैंड), 25 फरवरी (भाषा) भारतीय खिलाड़ियों ने बुधवार को यहां डच जूनियर इंटरनेशनल में पुरुष एकल के अगले दौर में पहुंचकर सकारात्मक शुरुआत की।
भारत के लिए देव रूपारेलिया ने लिथुआनिया के रोकास लेसिंस्कास पर 29 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-18 से जीत हासिल की। अब उनका सामना हमवतन प्रणित सोमानी से होगा जिन्होंने डेनमार्क के क्रिस्टोफर कुंकेल पर 21-13, 21-23, 21-11 से कड़ी टक्कर में जीत हासिल की।
अखिल रेड्डी बोब्बा भी जर्मनी के जार्नो डेटर्स को 21-11, 21-9 से हराकर आसानी से अगले दौर में पहुंचे।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


