IPL 2026 Schedule: IPL 2026 की तारीखों का ऐलान, इस दिन खेला जाएगा पहला मुकाबला, रायपुर में मैच को लेकर ये है अपडेट, देखें पूरा शेड्यूल

Ads

IPL 2026 की तारीखों का ऐलान, इस दिन खेला जाएगा पहला मुकाबला, रायपुर में मैच को लेकर ये है अपडेट, IPL 2026 Dates Announced

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 07:36 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 07:59 PM IST

IPL 2026 Schedule. Image Source- IBC24 Archive

HIGHLIGHTS
  • IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को RCB और SRH के मैच से होगी।
  • पहले चरण में 16 दिनों में 20 मैच और 4 डबल हेडर खेले जाएंगे।
  • विधानसभा चुनाव के कारण टूर्नामेंट की ओपनिंग 26 मार्च से बढ़ाकर 28 मार्च कर दी गई।

नई दिल्ली। IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट के पहले चरण में 16 दिनों के भीतर 20 मैच खेले जाएंगे। इस दौरान कुल चार डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों की भरपूर सौगात मिलेगी। हालांकि पहले चरण को कोई भी मुकाबला रायपुर में नहीं होगा। संभावना है कि आने वाले दूसरे शेड्यूल में यहां मैच हो सकते हैं।

मुंबई इंडियंस का पहला मैच 29 मार्च को

IPL 2026 Schedule: आईपीएल इतिहास की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को करेगी। टीम का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के शुरुआती शेड्यूल के जारी होने के साथ ही क्रिकेट प्रशंसकों में टूर्नामेंट को लेकर उत्साह बढ़ गया है। आने वाले दिनों में बाकी मैचों का पूरा कार्यक्रम भी जारी किए जाने की संभावना है।

विधानसभा चुनाव के कारण 2 दिन टली ओपनिंग

देश के 5 राज्यों में चुनाव के कारण IPL के ओपनिंग मैच को 2 दिन बढ़ाया गया है। पहले लीग की शुरुआत 26 मार्च को होनी थी, लेकिन अब लीग 28 मार्च को होगी। विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में 4 ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं। जहां IPL के मैच होने हैं।
तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-