इकबाल ने स्नूकर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में आडवाणी के खिलाफ उलटफेर किया

Ads

इकबाल ने स्नूकर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में आडवाणी के खिलाफ उलटफेर किया

  •  
  • Publish Date - November 18, 2025 / 08:12 PM IST,
    Updated On - November 18, 2025 / 08:12 PM IST

मस्कट, 18 नवंबर (भाषा) तीन बार के आईबीएसएफ विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को मंगलवार को यहां स्नूकर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के असजद इकबाल के हाथों 0-4 से हार का सामना करना पड़ा।

अंतिम-32 मुकाबले में एक अन्य भारतीय हुसैन खान को 3-0 हराने वाले इकबाल ने ‘बेस्ट-ऑफ-सेवन फ्रेम’ में आडवाणी को कोई मौका नहीं दिया।

इकबाल ने 81, 45, 68 और 49 के फ्रेम के साथ एकतरफा जीत दर्ज की।

इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में आदित्य मेहता को हांगकांग चीन के चांग यू किउ के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

आडवाणी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन बृजेश दमानी को 4-1 से हराया था।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर