Ishan Kishan Catch Video/Image Credit: BCCI X Handle
Ishan Kishan Catch Video: अहमदाबाद: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुकाबला रविवार 08 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। (Ishan Kishan Catch Video) टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 255/5 का स्कोर खड़ा किया था। न्यूजीलैंड की टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम इंडिया की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टीम नहीं पाई और 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने फ़ाइनल 96 रनों से जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान टीम इंडिया के तरफ से शानदार फील्डिंग देखने को मिली। ईशान किशन ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए रचिन रविंद्र का शानदार कैच पकड़ा। ईशान के इस कैच की चर्चा हर तरफ हो रही है।
दरअसल, भारत को एक बड़ा ब्रेकथ्रू ईशान की शानदार फील्डिंग की बदौलत मिला। अहमदाबाद में हुए इस मुकाबले में ईशान ने हवा में उड़कर ऐसा कैच पकड़ा, जिसने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया। न्यूजीलैंड की पारी के चौथे ओवर में जसप्रीत गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र स्ट्राइक पर थे। (Ishan Kishan Catch Video) बुमराह ने 121 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेग स्टंप पर लेंथ गेंद डाली। रचिन ने इसे पिक-अप फ्लिक के जरिए बाउंड्री भेजने की कोशिश की, लेकिन शॉट सही तरीके से टाइम नहीं हो पाया और गेंद अंदरूनी किनारे से लगकर हवा में चली गई।
Ishan Kishan Catch Video: इसके बाद डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर खड़े ईशान किशन ने तुरंत आगे की ओर दौड़ लगाई और फुल लेंथ डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया। दिलचस्प बात यह रही कि जब उनका शरीर जमीन से टकराया तो गेंद थोड़ी बाहर निकल गई, लेकिन ईशान ने तेजी से रिएक्शन देते हुए उछली हुई गेंद को फिर से पकड़ लिया। (Ishan Kishan Catch Video) रचिन रवींद्र सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. यह विकेट भारत के लिए बेहद अहम रहा. कैच पकड़ने के बाद बुमराह खुशी से झूम उठे और दौड़कर ईशान को गले लगाया।
Ishan Kishan is catching ball & hearts with his performance on the field.🫶🤌#INDvNZ #T20WorldCup2026Final pic.twitter.com/2lYbKlMSyA
— JioHotstar (@JioHotstar) March 8, 2026
Ishan Kishan is everywhere on the field! 🔥
A massive moment in the chase! Is that the World Cup for India? 👀
ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | LIVE NOW 👉 https://t.co/Tz1DBSb4nT pic.twitter.com/rzJSp43xMU
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-