Ishan Kishan Sister Accident News: ईशान किशन के दीदी और जीजा का निधन, फाइनल मुकाबले से पहले आ गई थी खबर, नम थी आंखें लेकिन टीम इंडिया के लिएखेली तूफानी पारी

Ads

Ishan Kishan Sister Accident News: ईशान किशन के दीदी और जीजा का निधन, फाइनल मुकाबले से पहले आ गई थी खबर, नम थी आंखें लेकिन टीम इंडिया के लिएखेली तूफानी पारी

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 10:13 AM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 10:18 AM IST

Ishan Kishan Sister Accident News: ईशान किशन से दीदी और जीजा का निधन, फाइनल मुकाबले से पहले आ गई थी खबर / Image: BCCI

HIGHLIGHTS
  • ईशान की चचेरी बहन और जीजा की पटना में सड़क हादसे में मौत
  • रिंकू सिंह के पिता का कैंसर से निधन हो गया था
  • भारत अब T20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम

अहमदाबाद: Ishan Kishan Sister Accident News टी 20 विश्वकप 2026 में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम किया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारतीय लगातार 2 बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम, घर पर T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम और 3 बार T20 वर्ल्ड कप खिताब – जीतने वाली पहली टीम बन गई है। लेकिन दूसरी ओर प्रतियोगिता के दौरान लगातार भारतीय खिलाड़ियों के परिवार से दुखद खबरें आती रही, बावजूद इसके प्लेयर्स नहीं टूटे और जीत के लिए जान की बाजी लगा दी।

ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत

Ishan Kishan Sister Accident News दरअसल सुपर 8 के मुकाबले से पहले​ रिंकू सिंह के पिता के निधन हो गया था। रिंकू सिंह के पिता लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और प्रतियोगिता के बीच में ही उनका निधन हो गया। दुखों का पहाड़ टूटने के बाद भी रिंकू सिंह नहीं टूटे, वो लगातार टीम के साथ बने रहे और शानदार प्रदर्शन करते रहे। वहीं, अब खबर आ रही है कि ईशान किशन पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, फाइनल मुकाबले से पहले उनकी चचेरी बहन और जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बहन और जीजा की मौत की खबर मिलने के बाद भी ईशान किशन ने खुद को हौसला दिया और अहम मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली।

शादी में शामिल होने जा रहे थे दीदी-जीजा

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार (8 मार्च) को ईशान किशन के जीजा प्रणव पांडेय अपनी पत्नी के साथ पटना एयरपोर्ट से सिलीगुड़ी जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। हालांकि कार में सवार दो बच्चे सुरक्षित हैं, जिसमें से एक 6 महीने का है तो दूसरा तीन साल का है। बताया जा रहा है कि ईशान किशन के जीजा और बहन चचेरी बहन की शादी में जा रहे थे।

बेहद परेशान हैं ईशान किशन: पिता

मीडिया से बात करते हुए इशान के पिता प्रणव ने कहा, ‘अनर्थ हो गया। हम लोग बहुत बड़ी मुसीबत में हैं। हम सब सदमे में हैं। इशान हमसे मिलने आना चाहता था, लेकिन फाइनल की वजह से वह वापस नहीं आ सका। वह बहुत परेशान है।’ इशान ने टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा अर्धशतक जड़ा तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम की ओर बैट दिखाकर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने आसमान की ओर देखा। पहले उन्हें ऐसा करते नहीं देखा गया।

अभ्यास सत्र के दौरान ही लग गई थी खबर

बताया गया कि बहन और जीजा के निधन की खबर ईशान किशन को अभ्यास के दौरान ही पता चल गई थी, अभ्यास सत्र के दौरान भी इशान किशन हमेशा की तरह खुशमिजाज नहीं दिखे। उन्होंने हमेशान की तरह लंबी बल्लेबाजी नहीं की। फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ ड्रिल के दौरान भी इशान काफी मायूस दिखे। आमतौर पर वह ट्रेनिंग सेशन में जान डाल देते हैं। हालांकि, फाइनल में इशान बिल्कुल टूटे नहीं दिखे। उन्होंने रन बनाने के साथ-साथ तीन कैच भी पकड़े।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन के परिवार के साथ क्या दुखद घटना हुई?

ईशान किशन की चचेरी बहन और जीजा की पटना में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सिलीगुड़ी जा रहे थे। कार में सवार उनके दो छोटे बच्चे (6 महीने और 3 साल) सुरक्षित हैं।

इस सदमे का ईशान के खेल पर क्या असर दिखा?

ईशान अभ्यास सत्र के दौरान काफी मायूस थे, लेकिन फाइनल मैच में उन्होंने जबरदस्त मानसिक दृढ़ता दिखाई। उन्होंने न केवल महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा, बल्कि विकेट के पीछे तीन शानदार कैच भी पकड़े।

ईशान के पिता ने उनकी स्थिति के बारे में क्या बताया?

उनके पिता प्रणव ने बताया कि पूरा परिवार सदमे में है। ईशान घर आना चाहता था, लेकिन देश के लिए फाइनल मैच की जिम्मेदारी के कारण वह नहीं आ सका। वह इस घटना से बेहद परेशान है।

रिंकू सिंह के साथ कौन सी अनहोनी हुई थी?

सुपर-8 मुकाबलों से पहले रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे। रिंकू ने इस कठिन समय में भी धैर्य रखा और टीम के साथ बने रहे।

भारत ने इस वर्ल्ड कप में कौन से तीन बड़े रिकॉर्ड बनाए?

तीन बार की विश्व विजेता। लगातार दो बार (Back-to-Back) खिताब जीतने वाली पहली टीम। अपनी ही धरती (Home Ground) पर ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम।