त्रिपाठी के साथ बल्लेबाजी करना आसान हो गया था : मार्कराम

त्रिपाठी के साथ बल्लेबाजी करना आसान हो गया था : मार्कराम

त्रिपाठी के साथ बल्लेबाजी करना आसान हो गया था : मार्कराम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: April 15, 2022 11:42 pm IST

मुंबई, 15 अप्रैल ( भाषा ) कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरी जीत दिलाने वाले एडेन मार्कराम ने कहा कि सामने राहुल त्रिपाठी जैसा बल्लेबाज फॉर्म में हो तो बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है ।

जीत के लिये 176 रन का लक्ष्य सनराइजर्स ने 13 गेंद और सात विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया । त्रिपाठी ने 37 गेंद में 71 और मार्कराम ने 36 गेंद में 68 रन बनाये ।

मैच के बाद मार्कराम ने कहा ,‘‘ जब त्रिपाठी जैसा बल्लेबाज फॉर्म में हो तो काम आसान हो जाता है । आखिर तक रूककर मैच खत्म करना अच्छा रहा । खुशी है कि टीम की जरूरत के अनुरूप खेल सका । ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ राहुल आक्रामक बल्लेबाज है और साझेदारी में ज्यादा रन उसी ने बनाये । उसके आउट होने के बाद मैने मोर्चा संभाला । इससे पहले भी हम आखिरी ओवर में जाकर हार चुके थे तो आज इरादा जल्दी खत्म करने का था ।’’

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में