कोलकाता, 19 फरवरी (भाषा) इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को यहां टी20 विश्व कप के मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इटली ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
वेस्टइंडीज की टीम पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुकी है जबकि इटली का यह टूर्नामेंट में अंतिम मैच होगा।
भाषा पंत
पंत