जेसन रॉय आईपीएल से हटे, केकेआर ने फिल साल्ट को शामिल किया

जेसन रॉय आईपीएल से हटे, केकेआर ने फिल साल्ट को शामिल किया

जेसन रॉय आईपीएल से हटे, केकेआर ने फिल साल्ट को शामिल किया
Modified Date: March 10, 2024 / 06:53 pm IST
Published Date: March 10, 2024 6:53 pm IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) इंग्लैंड के जेसन रॉय ने व्यक्तिगत कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटने का फैसला किया जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने हमवतन फिल साल्ट को टीम में शामिल किया।

पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले साल्ट का यह आईपीएल में दूसरा सत्र होगा।

साल्ट नीलामी में बिके नहीं थे, उन्हें उनके 1.5 करोड़ रुपये के आधार मूल्य में शामिल किया गया था।

आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘केकेआर ने फिल साल्ट को जेसन रॉय की जगह शामिल किया है जिन्होंने निजी कारणों से आईपीएल 2024 के आगामी सत्र से हटने का फैसला किया है। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में