एसए20 के आगामी सत्र से पहले जोबर्ग सुपर किंग्स ने एल्बी मोर्कल को बनाया मुख्य कोच
एसए20 के आगामी सत्र से पहले जोबर्ग सुपर किंग्स ने एल्बी मोर्कल को बनाया मुख्य कोच
जोहानिसबर्ग, 30 जुलाई (भाषा) जोबर्ग सुपर किंग्स ने आगामी एसए20 सत्र से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया और वह स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे जिन्हें अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और सुपर किंग्स समूह का लंबे समय से हिस्सा रहे मोर्कल अब फ्रेंचाइजी को उसके पहले एसए20 खिताब तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। फ्लेमिंग ने टीम के पहले चार सत्र में मुख्य कोच की भूमिका निभाई थी।
फ्लेमिंग ने इसी महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह सुपर किंग्स समूह से अलग हो रहे हैं। उन्होंने एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के साथ मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) की टीम टेक्सास सुपर किंग्स के साथ भी कोचिंग की जिम्मेदारी निभाई थी।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


