मडगांव, 26 जनवरी ( भाषा ) उरूग्वे के फेडरिको गालेगो के शानदार गोल की मदद से नार्थईस्ट युनाइटेड ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में एटीके मोहन बागान जैसे दिग्गज को 2 . 1 से हरा दिया ।
गालेगो ने 60वें मिनट में लुईस माचाडो के गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाई और 81वें मिनट में विजयी गोल भी दागा ।
एटीके के लिये एकमात्र गोल रॉय कृष्णा ने 72वें मिनट में किया ।
भाषा
मोना
मोना