ज्योति याराजी ने ‘वार्म-अप’ के दौरान दर्द के कारण 100 मीटर बाधा दौड़ से नाम वापस लिया
ज्योति याराजी ने ‘वार्म-अप’ के दौरान दर्द के कारण 100 मीटर बाधा दौड़ से नाम वापस लिया
… फिलेम दीपक सिंह …
नागोया, 26 सितंबर (भाषा) एशियाई खेलों में 100 मीटर बाधा दौड़ा की गत रजत पदक विजेता ज्योति याराजी ने शनिवार को यहां पहली दौर की हीट दौड़ से नाम वापस ले लिया जिसके बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि ‘वार्म-अप’ के दौरान दर्द महसूस होने के बाद उन्होंने यह फैसला किया। याराजी को अंतिम समय में फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद 75 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया था। उनके घुटने में मामूली स्ट्रेस था। एएफआई अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘पूरी तरह वार्म-अप करने के बाद उन्हें दर्द महसूस हुआ।’’ याराजी ने इस साल चोट से वापसी की थी। उन्होंने जुलाई 2025 में दाएं घुटने में एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) में आई चोट की सर्जरी कराई थी। भाषा आनन्द नमितानमिता

Facebook


