केरल ब्लास्टर्स ने चेन्नईयिन एफसी को हराया

Ads

केरल ब्लास्टर्स ने चेन्नईयिन एफसी को हराया

  •  
  • Publish Date - December 22, 2021 / 10:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

वास्को, 22 दिसंबर (भाषा) केरल ब्लास्टर्स एफसी ने बुधवार को यहां चेन्नईयिन एफसी को 3-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

इस जीत से केरल की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि सत्र की लगातार दूसरी हार के साथ चेन्नईयिन की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है।

केरल ब्लास्टर्स को जॉर्ज परेरा डियाज ने नौवें मिनट में गोल दागकर बढ़त दिलाई। मौजूदा सत्र में डियाज का यह तीसरा गोल है।

सहल अब्दुल समद ने 38वें मिनट में केरल की टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया जबकि एड्रियन लुना ने 79वें मिनट में एक और गोल दागकर टीम की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।

भाषा सुधीर मोना

मोना