केरला ब्लास्टर्स ने मुंबई सिटी को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल के करीब पहुंचा

केरला ब्लास्टर्स ने मुंबई सिटी को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल के करीब पहुंचा

केरला ब्लास्टर्स ने मुंबई सिटी को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल के करीब पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: March 2, 2022 10:46 pm IST

वास्को, दो मार्च (भाषा) केरला ब्लास्टर्स ने बुधवार को इंडियन सुपर लीग के मैच में मुंबई सिटी एफसी को 3-1 से हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदें बढ़ा दीं।

केरल के लिये अल्वारो वाजक्वेज ने 45वें और 60वें मिनट में दो गोल किये जबकि सहल अब्दुल समाद ने 19वें मिनट में गोल किया।

टीम अब 19 मैचों में 33 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

मुंबइ के लिये डिएगो मौरिसियो ने 71वें मिनट में गोल किया।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में