भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ को सरकार से मान्यता मिली

Ads

भारतीय किकबॉक्सिंग महासंघ को सरकार से मान्यता मिली

  •  
  • Publish Date - July 2, 2021 / 02:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई ( भाषा ) खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ को राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता देने का फैसला किया है ।

वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ विश्व किकबॉक्सिंग संघ से मान्यता प्राप्त है ।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ ऐसी उम्मीद है कि वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ को एनएसएफ के रूप में मान्यता मिलने से देश में इस खेल का प्रचार प्रसार होगा ।’

वाको 30 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का भी अस्थायी मान्यता प्राप्त सदस्य है । उसे पूर्ण मान्यता देने के बारे में जुलाई में तोक्यो में आईओसी के सत्र में फैसला लिया जायेगा ।

भाषा मोना नमिता

नमिता