पंजाब के किंग्स के सामने ढेर हुए कोलकाता के शेर, 8 रनों से दी मात

Ads

पंजाब के किंग्स के सामने ढेर हुए कोलकाता के शेर, 8 रनों से दी मात

  •  
  • Publish Date - October 26, 2020 / 05:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

आबुधाबी: किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया । इससे पहले मोहम्मद शमी की अगुवाई में किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया। पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया । केकेआर के तीन विकेट दूसरे ओवर में महज 10 रन के भीतर गिर गए थे ।

Read More: दशहरा पर्व के कार्यक्रम से लौट रही युवतियों से छेड़छाड़, एक नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने नीतिश राणा (0) को आउट किया । दूसरे ओवर में शमी ने केकेआर को दो झटके दिये जिससे टीम उबर नहीं सकी । राहुल त्रिपाठी चौथी गेंद पर विकेट के पीछे राहुल को कैच देकर लौटे । इस ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश कार्तिक (0) भी उसी अंदाज में आउट हुए ।

Read More: आस्ट्रेलिया दौरे के लिए राहित शर्मा को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह, ये खिलाड़ी होंगे शामिल

इसके बाद कप्तान इयोन मोर्गन और शुभमन गिल ने चौथे विकेट के लिये 81 रन की साझेदारी की । इस साझेदारी को रवि बिश्नोई ने दसवें ओवर में तोड़ा जब मोर्गन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अश्विन को कैच दे बैठे । उन्होंने 25 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाये । सुनील नारायण ( छह ) और कमलेश नागरकोटी ( छह ) कोई कमाल नहीं कर सके और क्रमश: क्रिस जोर्डन और अश्विन की गेंदों पर बोल्ड हो गए। केकेआर का स्कोर 15वें ओवर में छह विकेट पर 113 रन था ।

Read More: प्रचार वाहन में तोड़फोड़ मामले में BSP को मिला कांग्रेस उम्मीवार का समर्थन, हेमंत कटारे ने भाजपा पर साधा निशाना

शमी ने 19वें ओवर में गिल के रूप में तीसरा विकेट लिया जिन्होंने 45 गेंद में 57 रन बनाये जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे । गिल ने फुलटॉस गेंद पर ऊंचा शाट खेलने के प्रयास में डीप मिडविकेट में निकोलस पूरन को कैच थमाया । पंजाब के लिये शमी ने 35 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि क्रिस जोर्डन और रवि बिश्नोई को दो दो विकेट मिले ।

Read More: कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सभी विधायकों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश