विराट कोहली की ये गलती टीम इंडिया को पड़ा भारी, आस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाया दबाव

Ads

विराट कोहली की ये गलती टीम इंडिया को पड़ा भारी, आस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाया दबाव

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 12:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

एडीलेड:  एक छोर संभालकर खेलते नजर आ रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली के गलत समय पर रन आउट होने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा और दिन रात के पहले क्रिकेट टेस्ट के शुरूआती दिन गुरूवार को आस्ट्रेलिया ने उसके छह विकेट 233 रन पर निकाल दिये । कोहली 74 रन बना चुके थे और शतक की ओर बढते नजर आ रहे थे । उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें एक रन लेने के लिये पुकारा लेकिन बाद में पीछे हट गए । दूसरी नयी गेंद लिये जाने से कुछ समय पहले ही कोहली रन आउट हो गए। यह टेस्ट क्रिकेट में दूसरा अवसर है जबकि कोहली रन आउट हुए। इससे पहले 2012 में एडीलेड में ही वह रन आउट हो गये थे।

Read More: घर में घुस के मारेंगे, जिस घर से अफजल निकलेगा, हम उन्हें भूंज देंगे, अपराधियों को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी

एक समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 188 रन था जो छह विकेट पर 206 हो गया । दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद की रफ्तार और स्विंग निचले मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं झेल सके ।पहले दिन का खेल समाप्त होने पर रविचंद्रन अश्विन 15 और रिधिमान साहा नौ रन बनाकर खेल रहे थे । पहले दिन पिच बल्लेबाजों के लिये काफी चुनौतीपूर्ण थी । पहले चेतेश्वर पुजारा और फिर कोहली ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की । कोहली ने अपनी पारी में 180 गेंदों का सामना किया । वहीं पुजारा ने 160 गेंद में 43 रन बनाये । रहाणे ने 91 गेंद में 42 रन की पारी खेली ।

Read More: लंबे समय तक सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध को रेप नहीं कह सकतेः दिल्ली हाईकोर्ट

कोहली और रहाणे ने तीसरे सत्र में 88 रन जोड़े और भारत को अच्छे स्कोर की तरफ ले जाते दिख रहे थे कि कोहली आउट हो गए । इसके बाद रहाणे भी अपना विकेट मिशेल स्टार्क को गंवा बैठे जिन्होंने 49 रन देकर दो विकेट लिये । इससे पहले दोनों सत्रों में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद रक्षात्मक खेल दिखाई और टॉस जीतकर बल्लेबाजी के बाद शुरूआत धीमी रही । पुजारा ने एक चौका लगाने के लिये 148 गेंदों का इंतजार किया । डिनर के बाद स्पिनर नाथन लियोन ने उन्हें काफी परेशान किया । उन्होंने लियोन को दो चौके लगाये लेकिन उनकी आफ ब्रेक गेंद पर गली में मार्नस लाबुशेन को आसान कैच देकर आउट हुए ।

Read More: ISRO ने 42वां कम्युनिकेशन सैटेलाइट CMS-01 किया लॉन्च, फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम की सेवाएं होंगी और आसान

उन्होंने तीसरे विकेट के लिये कप्तान विराट कोहली के साथ 68 रन की साझेदारी की लेकिन दबाव नहीं हटा सके । कोहली और पुजारा के बीच 55 ओवरों में 1 . 94 की औसत से रन बने । पुजारा ने लियोन के सामने पैड को रक्षा कवच की तरह इस्तेमाल किया जबकि कोहली ने फारवर्ड डिफेंस का इस्तेमाल किया । इससे पहले सुबह पृथ्वी साव की कमजोर तकनीक की एक बार फिर कलई खुल गई और भारत ने शुरूआती सत्र में दो विकेट 41 रन पर गंवा दिये । साव खाता खोले बगैर मैच की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए । उन्हें मिशेल स्टार्क ने बोल्ड किया । साव का खराब फार्म बदस्तूर जारी रहा । फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल पर उन्हें तरजीह देने का फैसला वैसे भी चौकाने वाला था ।

Read More: केंद्र ने पश्चिम बंगाल से 3 IPS अफसरों को तत्काल कार्य मुक्त करने को कहा

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 40 गेंद में 17 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हुए । अग्रवाल ने भारत का पहला चौका हेजललवुड को कवर में जड़ा जबकि स्टार्क को दूसरा चौका लगाया । आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क ने 19 ओवर में 49 रन देकर दो और कमिंस ने 19 ओवर में 42 रन देकर एक एक विकेट लिये । जोश हेजलवुड ने 20 ओवर में 47 रन दिये और उन्हें एक विकेट मिला । पुजारा ने सुबह के सत्र में नयी गेंद का बखूबी सामना किया । वह 2018 . 19 की श्रृंखला में भी आस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने चट्टान की तरह खड़े रहते थे । आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने हालांकि इतना दबाव बना दिया था कि पुजारा ने एक समय लगातार 34 डॉट गेंदें खेली ।

Read More; पेंटागन के अधिकारी के पटेल ने CNN के खिलाफ पांच करोड़ डॉलर का मानहानि का मुकदमा ठोंका