कोस्तयुक, साविले और बोल्टर सिमबायोटिका सान डिएगो ओपन के क्वार्टरफाइनल में

Ads

कोस्तयुक, साविले और बोल्टर सिमबायोटिका सान डिएगो ओपन के क्वार्टरफाइनल में

  •  
  • Publish Date - February 29, 2024 / 03:38 PM IST,
    Updated On - February 29, 2024 / 03:38 PM IST

सान डिएगो, 29 फरवरी (एपी) यूक्रेन की मार्ता कोस्तयुक, आस्ट्रेलिया की डारिया साविले और इंग्लैंड की कैटी बोल्टर ने सिमबायोटिक सान डिएगो ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

पिछले महीने आस्ट्रेलियाई ओपन में अपने पहले मेजर के क्वार्टरफाइनल में पहुंची छठी वरीयता प्राप्त कोस्तयुक ने बुधवार को आस्ट्रेलिया की 18 वर्षीय टेलाह प्रेस्टन को 6-4, 6-3 से मात दी।

क्वालीफायर साविले ने तीन घंटे 14 मिनट चले मैराथन मुकाबले में जर्मनी तातयाना मारिया को 5-7, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी।

49वीं रैंकिंग की खिलाड़ी बोल्टर ने दो घंटे 21 मिनट में दूसरी वरीय ब्राजील की बिट्रिज हदाद माइया पर 3-6, 6-3, 6-4 से उलटफेर भरी जीत हासिल की।

एपी नमिता मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार