लालमकिम के दो गोल से आर्मी ग्रीन ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को हराया

Ads

लालमकिम के दो गोल से आर्मी ग्रीन ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को हराया

  •  
  • Publish Date - August 21, 2022 / 06:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

गुवाहाटी, 21 अगस्त (भाषा) कप्तान पीसी लालमकिम के दो गोल से आर्मी ग्रीन ने रविवार को यहां नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी को 3-1 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

लालमकिम के दो गोल के अलावा आर्मी ग्रीन की ओर से एक अन्य गोल सोमेश कोठारी ने किया।

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड की ओर से एकमात्र गोल इंजरी टाइम में दीपू मिरधा ने किया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता