लियोनेल मेस्सी के दो गोल से इंटर मियामी ने रैपिड्स को 3-2 से हराया

लियोनेल मेस्सी के दो गोल से इंटर मियामी ने रैपिड्स को 3-2 से हराया

लियोनेल मेस्सी के दो गोल से इंटर मियामी ने रैपिड्स को 3-2 से हराया
Modified Date: April 19, 2026 / 09:46 am IST
Published Date: April 19, 2026 9:46 am IST

कॉमर्स सिटी (अमेरिका), 19 अप्रैल (एपी) लियोनेल मेस्सी ने विश्व कप से पहले अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इंटर मियामी की तरफ से एमएलएस फुटबॉल टूर्नामेंट में कोलोराडो रैपिड्स के खिलाफ दो गोल किए जिससे उनकी टीम ने यह मैच 3-2 से जीतकर अपना अजेय अभियान सात मैच तक पहुंचा दिया।

इंटर मियामी की गुइलेर्मो होयोस के अंतरिम कोच बनने के बाद यह पहली जीत थी। क्लब के खेल निदेशक के रूप में कार्यरत होयोस ने जावियर माशेरानो के व्यक्तिगत कारणों से अचानक क्लब छोड़ने के बाद कोचिंग का कार्यभार संभाला। माशेरानो ने क्लब के साथ अपने एकमात्र पूर्ण सत्र में इंटर मियामी को 2025 एमएलएस कप का खिताब दिलाया था।

मेस्सी ने 13वें मिनट में पेनल्टी किक को गोल में बदलकर स्कोरिंग की शुरुआत की और 79वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। इंटर मियामी की तरफ से एक अन्य गोल जर्मन बर्तेरामे ने किया।

मियामी ने लॉस एंजिलिस एफसी के हाथों सत्र के शुरुआती मैच में 3-0 से मिली हार के बाद से कोई मैच नहीं गंवाया है।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में