कोलकाता, नौ अप्रैल (भाषा)लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में बृहस्पतिवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हराया।
केकेआर ने चार विकेट पर 181 रन बनाए, जिसके बाद एलएसजी को मैच की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल करना पड़ा।
एलएसजी के लिए मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 34 गेंदों में 54 रन का योगदान दिया।
केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट लिए।
भाषा
आनन्द
आनन्द