मलेशिया और कोरिया पूल बी से सुपर चार में पहुंचे

Ads

मलेशिया और कोरिया पूल बी से सुपर चार में पहुंचे

  •  
  • Publish Date - September 1, 2025 / 06:17 PM IST,
    Updated On - September 1, 2025 / 06:17 PM IST

राजगीर (बिहार), एक सितम्बर (भाषा) मलेशिया और कोरिया ने सोमवार को यहां पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल बी के अपने-अपने मैच आसानी से जीत कर सुपर चार चरण में अपनी जगह सुरक्षित की।

मलेशिया ने चीनी ताइपे को 15-0 से करारी शिकस्त दी, जबकि कोरिया ने बांग्लादेश को 5-1 से हराया।

मलेशिया तीन मैचों में जीत के साथ नौ अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा, जबकि कोरिया छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

बांग्लादेश तीन अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा, जबकि चीनी ताइपे एक भी मैच नहीं जीत पाया।

दिन के दूसरे मैच में मलेशिया की तरफ से अशरन हमसानी (आठवें, 15वें, 32वें, 54वें मिनट), अखीमुल्लाह अनुआर (10वें, 20वें, 29वें, 45वें, 56वें), नोर्सयाफिक सुमांत्री (20वें, 40वें, 60वें), अबू कमाल अजराई (22वें), एंडीवालफियन एफ्रिनस (24वें) और ऐमान रोजेमी (32वें) ने गोल किए।

दिन के पहले मैच में कोरिया की तरफ से डैन सोन (नौवें, 11वें) ने दो, जबकि सेउंगवू ली (16वें), सेयोंग ओह (22वें) और जिहुन यांग (60वें) ने एक-एक गोल किया। बांग्लादेश की तरफ से एकमात्र गोल सोहनुर सोबुज ने 22वें मिनट में किया।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर