मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी नीलकांत के लिये पुरस्कार की घोषणा की

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी नीलकांत के लिये पुरस्कार की घोषणा की

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी नीलकांत के लिये पुरस्कार की घोषणा की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: August 6, 2021 3:01 pm IST

इम्फाल, छह अगस्त (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य शांगलाकपम नीलकांत शर्मा को 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नीलकांत से फोन पर बात भी की और उन्हें राज्य में उचित सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को भी बधाई दी।

उन्होंने नीलकांत को बताया कि उन्हें पहले की घोषणा के अनुसार 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले मणिपुर के खिलाड़ी के लिये 1.2 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को एक करोड़ रुपये जबकि कांस्य पदक विजेता के लिये 75 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

नीलकांत मणिपुर के पूर्वी इम्फाल जिले के कोंथा अहालुप माखा लेईकाई क्षेत्र के निवासी हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में