मेघना और घोष के अर्धशतक, आरसीबी ने बनाये छह विकेट पर 157 रन

मेघना और घोष के अर्धशतक, आरसीबी ने बनाये छह विकेट पर 157 रन

मेघना और घोष के अर्धशतक, आरसीबी ने बनाये छह विकेट पर 157 रन
Modified Date: February 24, 2024 / 09:08 pm IST
Published Date: February 24, 2024 9:08 pm IST

बेंगलुरु, 24 फरवरी (भाषा) सब्बीनेनी मेघना (53 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (62 रन) के अर्धशतकों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर महिला टीम ने शनिवार को यहां यूपी वारियर्स के खिलाफ छह विकेट पर 157 रन बनाये।

इन दोनों के अलावा सिर्फ कप्तान स्मृति मंधाना (13 रन) दोहरे अंक का स्कोर बना सकीं।

यूपी वारियर्स के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने 24 रन देकर दो विकेट झटके।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में